मुथूट कैपिटल के पहली तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 18 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 4.5 करोड़ रूपये पर पहुंच गया है। जबकि आय में सालना आधार पर करीब 28 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और ये 64 करोड़ रुपये के पार चली गई है। हालांकि प्रोविजनिंग में बढ़ोतरी हुई है और ये 7 करोड़ रुपये रही है। अप्रैल-जून तिमाही में सलाना आधार पर 32.8 फीसदी की बढ़त दिखाते हुए कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम 29 करोड़ रुपये से बढ़कर 39 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।
