Get App

मुथूट फाइनेंस के मुनाफे में 47.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में मुथूट फाइनेंस का मुनाफा 47.5 फीसदी बढ़कर 270.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2016 पर 5:50 PM
मुथूट फाइनेंस के मुनाफे में 47.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में मुथूट फाइनेंस का मुनाफा 47.5 फीसदी बढ़कर 270.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में मुथूट फाइनेंस का मुनाफा 183.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में मुथूट फाइनेंस की ब्याज आय 29 फीसदी बढ़कर 739.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में मुथूट फाइनेंस की ब्याज आय 573 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में मुथूट फाइनेंस की कुल आय 13.7 फीसदी बढ़कर 1296.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में मुथूट फाइनेंस की कुल आय 1140 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में मुथूट फाइनेंस की प्रोविजनिंग और राइट-ऑफ 129 करोड़ रुपये से घटकर 17.6 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में प्रोविजनिंग और राइट-ऑफ 10.6 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें