केरल बेस्ड गोल्ड लोन देने वाली फाइनेंस कंपनी मुत्थुट फाइनेंस (Muthoot Finance) ने वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। Q4 में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर बढ़कर 995.6 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल की समान तिमाही में 815 करोड़ रुपये था।
इस वजह से सेयर मार्केट में आज कंपनी के शेयर 8.88% की तेजी के साथ 1425.15 रुपये पर बंद हुए। मार्च तिमाही में Muthoot Finance के लोन ऐसेट्स (loan assets) में 26% की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 52,622.3 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल Q4 में केवल 41,610.6 करोड़ रुपये था।
इस फाइनेंस कंपनी का गोल्ड लोन ऐसेट्स सालाना 27% बढ़कर 51,926 करोड़ रुपये हो गया, जबकि नॉन-गोल्ड लोन ऐसेट्स में 17% की गिरावट आई और यह लुढ़ककर 6,957 करोड़ रुपये पर आ गया। कोरोना वायरस महामारी के कारण FY21 में गोल्ड लोन की जबरदस्त डिमांड रही और लोगों ने अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए गोल्ड गिरवी रखकर खूब लोन लिया।
इस वजह से Muthoot Finance का नेट इंटरेस्ट इनकम 15.7% बढ़कर 1,829.5 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले इस अवधि में 1,580.6 करोड़ रुपये रहा था। इसी तरह Q4 में Muthoot Finance की नेट इंटरेस्ट मार्जिन 14.27% रहा।
Muthoot Finance के MD जॉर्ज एलेक्जेंडर मुत्थुट (George Alexander Muthoot) ने कहा कि, मार्च तिमाही में हमने 361,000 नए कस्टमर्स के फ्रेश लोन बांटे जो कि 2,753 करोड़ रुपये का रहा। इसके आलावा फाइनेंस कंपनी ने अपने इनएक्टिव कस्टमर्स को 2,917 करोड़ रुपये का लोन दिया।
Muthoot Finance ने अपने निवेशकों को प्रति शेयर 20 रुपये डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को FY21 के लिए 802 करोड़ रुपये डिविडेंड के रूप में देगी। कंपनी ने आज जैसै ही अपने नतीजे घोषित किए वैसे ही कंपनी के शेयर 8% से अधिक उछल गए।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
