नाटको फार्मा में आज शानदार तेजी रही है। कंपनी का शेयर आज इंट्रा-डे में 7 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 52 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया था। कंपनी को उसकी एंटी वायरल दवा टैमीफ्लू के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिल गई है। इस खबर के बाद से ही शेयर काफी चढ़ा है। ये मंजूरी सिर्फ नाटको और उसकी मार्केटिंग प्लेयर एलवोगन को दी गई है।
