यूएसएफडीए की मंजूरी के बाद नैटको फार्मा ने अमेरिका में टेमीफ्लू दवा लॉन्च कर दी है। कंपनी को अगस्त में ही इस दवा के लिए अमेरिकी दवा रेगुलेटर की मंजूरी मिली थी। कंपनी ने अपने मार्केटिंग पार्टनर एल्वोजेन का साथ मिलकर ये दवा लॉन्च की है। अमेरिका में इस दवा की बिक्री करीब 40 करोड़ डॉलर की है।
