आज से एनबीसीसी का ओएफएस शुरू हो गया है। सरकार एनबीसीसी में ओएफएस के जरिए 15 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है। ओएफएस का फ्लोर प्राइस 246 रुपये तय किया गया है जो कल के बंद भाव से करीब 3 फीसदी कम है।। हिस्सेदारी बेचकर सरकार 2200 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। फिलहाल कंपनी में सरकार का 90 फीसदी हिस्सा है। नॉन रिटेल निवेशकों के लिए ओएफएस आज से खुला है जबकि रिटेल निवेशक कल बिड भर पाएंगे।
