Get App

एनबीसीसीः मुनाफा 1.5% बढ़ा, आय 17.9% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एनबीसीसी का मुनाफा 1.5 फीसदी बढ़कर 69.1 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 18, 2016 पर 6:03 PM
एनबीसीसीः मुनाफा 1.5% बढ़ा, आय 17.9% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एनबीसीसी का मुनाफा 1.5 फीसदी बढ़कर 69.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एनबीसीसी का मुनाफा 68.1 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एनबीसीसी की आय 17.9 फीसदी बढ़कर 1257.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एनबीसीसी की आय 1066.6 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एनबीसीसी का एबिटडा 65.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 75.2 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एनबीसीसी का एबिटडा मार्जिन 6.2 फीसदी से घटकर 6 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें