एनबीसीसी के शेयर में आज शानदार बढ़त दर्ज की गई है। कंपनी को 3 बड़े प्रोजेक्ट्स मिले हैं। सरकारी कंपनी एनबीसीसी दिल्ली में 3 सरकारी आवासों को रीडेवेलप करेगी और इस काम पर कुल करीब 33,000 करोड़ रुपये का खर्च होने वाला है। आज एनबीसीसी शेयर में करीब 15 फीसदी की जोरदार तेजी दिखी है। दिन के कारोबार में एनबीसीसी का शेयर 222 रुपये के स्तर तक भी पहुंच चुका है। नोमुरा ने एनबीसीसी में निवेश की सलाह दी है।