नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर्स में डिफाल्ट के बाद आज जेएसपीएल में भारी गिरावट देखने को मिली। कंपनी ने डिवबेंचर का सितंबर महीने का ब्याज देने में नाकाम रही है। 10 साल की मैच्योरिटी वाले इन डिबेंचर का कूपन रेट 9.8 फीसदी है। बैंक और प्रॉविडेंट फंड इन डिबेंचर्स को खरीदा था। जेएसपीएल पर फिलहाल 40 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है जिसमें 26 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन लंबी अवधि का है जबकि बाकी कर्ज छोटी अवधि का है।