Get App

नेस्ले इंडियाः मुनाफा 19.1% घटा, आय 8.5% घटी

साल 2016 की पहली तिमाही में नेस्ले इंडिया का मुनाफा 19.1 फीसदी घटकर 259 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2016 पर 5:34 PM
नेस्ले इंडियाः मुनाफा 19.1% घटा, आय 8.5% घटी

साल 2016 की पहली तिमाही में नेस्ले इंडिया का मुनाफा 19.1 फीसदी घटकर 259 करोड़ रुपये हो गया है। साल 2015 की पहली तिमाही में नेस्ले इंडिया का मुनाफा 320 करोड़ रुपये रहा था।

साल 2016 की पहली तिमाही में नेस्ले इंडिया की आय 8.5 फीसदी घटकर 2,302.5 करोड़ रुपये हो गई है। साल 2015 की पहली तिमाही में नेस्ले इंडिया की आय 2,516.4 करोड़ रुपये रही थी। 

साल 2016 की पहली तिमाही में नेस्ले इंडिया का एबिटडा 12.3 फीसदी घटकर 535.5 करोड़ रुपये हो गया है। साल 2015 की पहली तिमाही में नेस्ले इंडिया का एबिटडा 610.7 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर पहली तिमाही में नेस्ले इंडिया का एबिटडा मार्जिन 24.3 फीसदी से घटकर 23.3 फीसदी रहा है।

नेस्ले इंडिया के मुताबिक मैग्गी नूडल्स की दिक्कतों के चलते कंपनी की पहली तिमाही नतीजों पर असर देखने को मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें