नेटवर्क18 मीडिया को 3.7 करोड़ रु का घाटा

हालांकि वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में नेटवर्क18 मीडिया की आय 7.3 फीसदी बढ़कर 902.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

अपडेटेड Apr 20, 2016 पर 4:31 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में नेटवर्क18 मीडिया को 3.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में नेटवर्क18 मीडिया को 10.6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में नेटवर्क18 मीडिया की आय 7.3 फीसदी बढ़कर 902.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में नेटवर्क18 मीडिया की आय 841.4 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में नेटवर्क18 मीडिया का एबिटडा 69.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 74.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में नेटवर्क18 मीडिया का एबिटडा मार्जिन 8.3 फीसदी से मामूली घटकर 8.2 फीसदी रहा है।

    डिस्क्लेमरः वेब18, जिसके पास मनीकंट्रोल डॉट कॉम का मालिकाना हक है, नेटवर्क18 से संबंधित कंपनी है, नेटवर्क18 अब रिलायंस समूह का हिस्सा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।