Get App

ग्राहकों के लिए नया विकल्प, होंडा की अपग्रेडेड ब्रियो लॉन्च

होंडा ने यह कार मध्यमवर्गीय सेगमेंट को ध्यान में रखकर बाजार में उतारी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 04, 2016 पर 8:10 PM
ग्राहकों के लिए नया विकल्प, होंडा की अपग्रेडेड ब्रियो लॉन्च

होंडा ने आज नई अपग्रेडेड ब्रियो लॉन्च कर दी। फेस्टिव सीजन का पूरा फायदा उठाने के लिए होंडा ने अपनी एंट्री लेवल कार ब्रियो में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं, इंजन में कोई बदलाव नहीं हैं। नई ब्रियो में सामने नया बंपर और हाई ग्लॉस ब्लैक और क्रोम फिनिश ग्रिल है, साथ ही गाड़ी में नए डिजाइन के टेल लैंप लगे हैं। टेलगेट स्पॉयलर भी नया है जिसमें हाई माउंट स्टॉप लैंप दिया गया है।

कंपनी का कहना है कि इंटीरियर्स में नया प्रीमियम इंस्ट्रूमेंट पैनल है, जिसमें कार्बन फिनिश और सिल्वर एक्सेंट भी हैं। मीटर भी अब होंडा सिटी जैसा दिखेगा। कंपनी का दावा है कि ब्रियो में अब आप अपना फोन आसानी से कनेक्ट कर पाएंगे, यूएसबी कनेक्शन के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी गाड़ी में दी गई है। टॉप वेरिएंट में आपको बेज (BEIGE) के अलावा ऑल ब्लैक इंटीरियर का विकल्प भी मिलेगा। साथ ही, पहले से बेहतर सीट फैब्रिक भी होगा।

होंडा ने यह कार मध्यमवर्गीय सेगमेंट को ध्यान में रखकर बाजार में उतारी है। होंडा के अपग्रेडेड ब्रियो के बेस मॉडल की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 4.69 रुपये लाख है और टॉप मॉडल के साथ एक्स शोरूम कीमत 6.81 लाख रुपये होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें