होंडा सिटी, सियाज और ह्युंदई वरना को टक्कर देने के लिए स्कोडा ने अपनी सेडान कार रैपिड को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। नई स्कोडा रैपिड की कीमत करीब 8.5 लाख रुपये से 12.75 लाख रुपये के बीच है। नई रैपिड में कॉस्मैटिक बदलाव के साथ इसके इंजन को भी थोड़ा रिफाइन किया गया है।
पेट्रोल इंजन वाली रैपिड की परफॉर्मेंस तो पहले की तरह है। लेकिन डीजल वाली रैपिड का पावर पहले से 5 बीएचपी ज्यादा है। अब इसका पावर 110बीएचपी हो गया है। कंपनी का कहना है कि डीजल वाली रैपिड 21 किलोमीटर का माइलेज टेस्ट कंडिशन में देती है। ब्रांड की बेहतर पोजिशनिंग के लिए कंपनी 4 साल की वारंटी के साथ सर्विस पैकेज भी दे रही है।
स्कोडा के पोर्टफोलियो में नई रैपिड पहली मेड इंन इंडिया कार है। इसकी डिजाइन को छोड़ दिया जाय तो सब कुछ यहीं पर बना है। कंपनी का कहना है कि अगले साल 3 नई कार लॉन्च की जाएगी, इनमें एक 7 सीटर कोडियाक एसयूवी होगी।