वोडाफोन और सरकार में एक नई जंग छिड़ने के संकेत

सरकार चाहती है कि वोडाफोन की चार सब्सिडियरियों को एक में मिलाने संबंधी खातों का ऑडिट हो।

अपडेटेड Mar 18, 2016 पर 9:13 AM

वोडाफोन और सरकार में एक नई जंग छिड़ने के संकेत मिल रहे हैं। दरअसल सरकार चाहती है कि वोडाफोन की चार सब्सिडियरियों को एक में मिलाने संबंधी खातों का ऑडिट हो। हालांकि वोडाफोन इसके खिलाफ हाईकोर्ट चली गई है। इससे पहले सरकार की ओर से टैक्स के लिए वोडाफोन को नोटिस भेजा था, जिस पर सरकार को सफाई देनी पड़ी थी।

बता दें कि वोडाफोन ग्रुप पीएलसी पर 14200 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। आयकर विभाग ने 4 फरवरी को वोडाफोन को चिट्ठी भेजी थी। वोडाफोन ने 1100 करोड़ डॉलर में हच के कारोबार में 67 फीसदी हिस्सा खरीदा था। इससे जुड़े टैक्स मामले में 2014 से इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन चल रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।