इंद्रप्रस्थ गैस यानी आईजीएल के शेयर में आज खासी तेजी देखने को मिली। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सीएनजी, पीएनजी वाहनों के इस्तेमाल पर दिया जोर दिया है जिससे शेयर में खरीदारी देखने को मिली। एनजीटी ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को सीएनजी पॉलिसी पर सफाई मांगी है। इसके अलावा ट्रिब्यूनल ने इन राज्यों से सीएनजी की सप्लाई और डिस्ट्रीब्यूशन की स्थिति की जानकारी देने को कहा है।
