आज से खुला एनएचपीसी का ओएफएस दोपहर 3 बजे तक करीब 1.5 गुना भर गया। सरकार एनएचपीसी के ओएफएस के जरिए 11.36 फीसदी हिस्सा बेच रही है। ओएफएस का फ्लोर प्राइस 21 रुपए 75 पैसे प्रति शेयर है। इस ओएफएस के जरिए सरकार की 2800 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।