वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एनआईआईटी का मुनाफा 3.9 फीसदी बढ़कर 21.6 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एनआईआईटी का मुनाफा 20.8 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एनआईआईटी का मुनाफा 3.9 फीसदी बढ़कर 21.6 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एनआईआईटी का मुनाफा 20.8 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एनआईआईटी की आय 10 फीसदी बढ़कर 298.4 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एनआईआईटी की आय 272.5 करोड़ रुपये रही थी।
सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एनआईआईटी का एबिटडा 25.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 28.6 करोड़ रुपये हो गया है। साल दर साल आधार पर जुलाई सितंबर तिमाही में एनआईआईटी का एबिटडा मार्जिन 9 फीसदी से बढ़कर 10 फीसदी हो गया है।
साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में कंपनी के कॉर्पोरेट लर्निंग सेगमेंट की आय में 23 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।