Get App

ई-टिकट बुकिंग पर नहीं लगेगा सर्विस चार्ज

ये फैसला 23 नवंबर यानी बुधवार से लागू होगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 21, 2016 पर 7:10 PM
ई-टिकट बुकिंग पर नहीं लगेगा सर्विस चार्ज

सरकार नोटबंदी से परेशान लोगों को राहत देने के उपाय भी करती जा रही है। आज सरकार ने एलान किया कि अब रेलवे के ई-टिकट पर सर्विस चार्ज नहीं लगेगा। ये फैसला 23 नवंबर यानी बुधवार से लागू होगा। आमतौर पर ई-टिकट बुक करने पर स्लीपर के लिए 20 रुपये और एसी टिकटों के लिए 40 रुपये सर्विस चार्ज के तौर पर देने होते हैं।

साथ ही इस सर्विस चार्ज पर 15 फीसदी का सर्विस टैक्स भी देना होता है। रेलवे के इस फैसले से ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक कराने वाले करोड़ों यात्रियों को राहत मिलेगी। इस फैसले के बाद हर यात्री के लिए प्रति टिकट 23 रुपये से लेकर 46 रुपये की बचत होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें