ओला के लग्जरी सेगमेंट में मिलेंगी बीएमडब्ल्यू कारें

अब आप अपने लिए शानदार बीएमडब्ल्यू ओला से ही बुक कर सकते हैं।

अपडेटेड Oct 24, 2016 पर 4:26 PM

लग्जरी सवारी के लिए अब आपको महंगी कार खरीदने की जरूरत नहीं होगी। अब आप अपने लिए शानदार बीएमडब्ल्यू ओला से ही बुक कर सकते हैं। ओला ने लग्जरी कार कैटेगरी में बीएमडब्ल्यू से पार्टनरशिप की है। बीएमडब्ल्यू ओला के ड्राइवरों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग देगी।

साथ ही अगर ओला के साथ चलाने के लिए कोई बीएमडब्ल्यू  खरीदता है तो कंपनी 4 साल तक के लिए 100 फीसदी फाइनेंस करेगी। इतना ही नहीं ड्राइवरों को बायबैक गारंटी भी मिलेगी। ओला की लग्जरी कार 250 रुपये के मिनिमम किराए पर उपलब्ध होगी और 22 से 25 रुपए प्रति किलोमीटर चार्ज किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।