कैडबरी बॉर्नवीटा को दूध में मिलाकर तो आपने पीया होगा, लेकिन अब आप इसे बतौर बिस्किट खा भी सकेंगे। मोंडेलीज इंडिया ने भारत में ओरियो के बाद अपना दूसरा बिस्किट बॉर्नवीटा लॉन्च कर दिया है। इस बिस्किट का छोटा पैक 10 रुपये और बड़ा पैक 25 रुपये का है। मई से ये सभी स्टोर्स में मिलना शुरू हो जाएगा।
