अब आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी ओला की कैब बुक कर सकते हैं। कंपनी ने प्रमुख मेट्रो शहरों में ओला ऑफलाइन नाम की सेवा शुरू की है। ऐसे वक्त में जब आपके पास इंटरनेट ना हो, आपके स्मार्टफोन के ओला एप पर आपको एसएमएस से बुकिंग का ऑप्शन मिलेगा। इसे चुनते ही आपका एक एसएमएस कंपनी को चला जाएगा और आपके पास आपकी बुकिंग की जानकारी, ड्राइवर और गाड़ी का ब्यौरा भी एसएमएस से ही आ जाएगा। ड्राइवर को जीपीएस की मदद से आपके लोकेशन की जानकारी दे दी जाएगी। बाद में अगर आप इंटरनेट वाले एरिया में आ गए तो आपकी बुकिंग की सारी जानकारी आपके एप पर भी आ जाएगी।