एनएसईएल-एफटीआईएल का विलय अटका

एनएसईएल और एफटीआईएल के मर्जर के फैसले पर फिलहाल 31 मार्च तक स्टे लगा दिया गया है।

अपडेटेड Feb 17, 2016 पर 8:33 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने एनएसईएल निवेशकों का इंतजार थोड़ा और बढ़ा दिया है। एनएसईएल और एफटीआईएल के मर्जर के फैसले पर फिलहाल 31 मार्च तक स्टे लगा दिया गया है। इस मामले में अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी। इससे पहले यानी 15 मार्च तक सभी पाटिर्यों को अपना पक्ष अदालत में दाखिल करने के लिए कहा गया है।

    एनएसईएल निवेशक पिछले ढाई सालों से अपने 5600 करोड़ रुपयों को वापस पाने का इंतजार कर रहे हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय पहले ही एनएसईएल और एफटीआईएल के मर्जर को मंजूरी दे चुका है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।