एनटीपीसीः मुनाफा 7.7% घटा, आय 6.2% घटी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 7.7 फीसदी घटकर 2716 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 30, 2016 पर 3:29 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 7.7 फीसदी घटकर 2716 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 2944 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एनटीपीसी की आय 6.2 फीसदी घटकर 18113 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एनटीपीसी की आय 19309 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एनटीपीसी का एबिटडा 4719 करोड़ रुपये से बढ़कर 5458 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एनटीपीसी का एबिटडा मार्जिन 24.5 फीसदी से बढ़कर 30.1 फीसदी रहा है।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एनटीपीसी की अन्य आय 448 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एनटीपीसी की अन्य आय 570.7 करोड़ रुपये रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।