एनटीपीसी और इंडियन ऑयल ग्रीन पावर के लिए बनाएंगी संयुक्त उद्यम

NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिडेट इंडियन ऑयल को RE-RTC पावर सप्लाई के लिए एक JV कंपनी बनाएगी। NGEL,एनटीपीसी के कुल रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार के कंसोलिडेशन के लिए एक अम्ब्रेला कंपनी के तौर पर काम करेगी

अपडेटेड Jul 19, 2022 पर 10:47 AM
Story continues below Advertisement
Indian Oil के चेयरमैन श्रीकांत माधव वेद्य ने कहा है कि यह देश की जीवाश्म आधारित ईंधन उत्पादन करने वाली दो कंपनियों के बीच साझेदारी का एक बड़ा उदारहण है जो ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में बड़ा बदलाव साबित होगा

NTPC और इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने 18 जुलाई को नई दिल्ली में एक करार पर हस्ताक्षर किए हैं। इस करार के तहत दोनों कंपनियां मिल कर एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी लगाएंगी। ये कंपनी इंडियन ऑयल रिफाइनरीज की आगे लगने वाली इकाईयों की ऊर्जा जरूरतें पूरा करेंगी। Indian Oil ने इस बारे में जारी अपने स्टेटमेंट में कहा है कि देश में रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़वा देने के लिए ये करार किया गया है। इसके तहत इंडियन ऑयल रिफाइनरीज के लिए देश में रिन्यूएबल एनर्जी आधारित पावर प्लांट लगाए जाएंगे। वहीं, NTPC के CMD गुरुप्रीत सिंह ने अपने बयान में कहा है कि दो एनर्जी कंपनियों के बीच एक साझा उद्देश्य के लिए किया गया यह ज्वाइंट वेंचर करार अपने में टीम वर्क और आपसी सहयोग का बड़ा उदाहरण है जिसका अनुसरण दूसरी कंपनियों को भी करना चाहिए।

वहीं Indian Oil के चेयरमैन श्रीकांत माधव वेद्य ने कहा है कि यह देश की जीवाश्म आधारित ईंधन उत्पादन करने वाली दो कंपनियों के बीच साझेदारी का एक बड़ा उदारहण है जो ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में बड़ा बदलाव साबित होगा। ये 2 महारत्न सरकारी कंपनियां देश के ग्रीन ग्रोथ एजेड़े को अपनी संयुक्त क्षमता से आगे बढ़ाने में महत्तवपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है।

आगे चलकर NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिडेट (NGEL)इंडियन ऑयल को RE-RTC पावर सप्लाई के लिए एक JV कंपनी बनाएगी। NGEL,एनटीपीसी के कुल रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार के कंसोलिडेशन के लिए एक अम्ब्रेला कंपनी के तौर पर काम करेगी। यह भी बता दें कि NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिडेट एनटीपीसी की पूर्ण सहायक वाली कंपनी है।


Indian Railway: चाय-कॉफी के लिए पहले से नहीं किया ऑर्डर, न हों परेशान, ट्रेन में 70 की जगह 20 रुपये में मिलेगी ये सर्विस

इंडियन ऑयल ने अपने एक और बयान में कहा है कि उसकी योजना अपनी अतिरिक्त ऊर्जा जरुरतों को रिन्यूएबल एनर्जी के जरिए पूरा करने के लिए है। इसके लिए वह ज्वाइंट वेंचर के जरिए 2024 तक 650 MW रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन का लक्ष्य रखकर चल रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।