सरकार ऑफर फॉर सेल के जरिए एनटीपीसी में 5 फीसदी हिस्सा बेचेगी। आज से शुरू होने वाले ओएफएस के लिए फ्लोर प्राइस 122 रुपए तय किया गया है जो कल के बंद भाव से करीब 5 रुपये कम है।। ओएफएस के जरिए सरकार की 5000 करोड़ जुटाने की योजना है। ऑफर के लिए इंस्टीट्यूशनल बुक कल से खुलेगी जबकि रिटेल बुक बुधवार को खुलेगी।
