Get App

एनटीपीसी बनाएगी 248 अरब यूनिट बिजली

एनटीपीसी इस वित्त वर्ष में 248 अरब यूनिट बिजली बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2016 पर 3:56 PM
एनटीपीसी बनाएगी 248 अरब यूनिट बिजली

एनटीपीसी इस वित्त वर्ष में 248 अरब यूनिट बिजली बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी ने इस बारे में एक बयान जारी किया है कि वो इस साल देश के अपने पॉवर प्लांट्स से 248 अरब यूनिट बिजली बनाएगी। साथ ही कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं पर 30 हजार करोड़ रुपये का खर्च भी करेगी। कंपनी के पास इस वक्त 18 कोयला आधारित और 7 गैस आधारित पावर प्लांट हैं। कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता 47 हजार मेगावाट से ज्यादा बिजली बनाने की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें