ऑयल इंडिया के मुनाफे में 14.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में ऑयल इंडिया का मुनाफा 14.2 फीसदी बढ़कर 469.2 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 27, 2016 पर 6:07 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में ऑयल इंडिया का मुनाफा 14.2 फीसदी बढ़कर 469.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ऑयल इंडिया का मुनाफा 410.7 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में ऑयल इंडिया की आय 14.2 फीसदी घटकर 2009 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ऑयल इंडिया की आय 2341.5 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में ऑयल इंडिया का एबिटडा 1165.1 करोड़ रुपये से घटकर 741.2 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में ऑयल इंडिया का एबिटडा मार्जिन 49.8 फीसदी से घटकर 36.9 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।