दिल्ली-एनसीआर में महंगी हुई ओला-उबर की सवारी

ओला-ऊबर के जरिए 20 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करते हैं तो अब आपको दोगुने तक ज्यादा पैसे देने होंगे।

अपडेटेड Oct 17, 2016 पर 4:46 PM

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में ओला-ऊबर के जरिए 20 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करते हैं तो अब आपको दोगुने तक ज्यादा पैसे देने होंगे। दरअसल दोनों ही कंपनियों ने लंबी यात्रा करने वालों के लिए किराए में बढ़ोतरी की है।

20 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए पहले की तरह ऊबर गो पर 6 रुपये और ऊबर एक्स पर 9 रुपये प्रति किलोमीटर ही लगेंगे। लेकिन यात्रा 20 किलोमीटर से ज्यादा होने पर अब ऊबर गो के लिए 12 रुपए और ऊबर एक्स के लिए 13 रुपये प्रति किलोमीटर देना होगा। कुछ समय पहले ओला ने भी अपनी सर्विस माइक्रो के रेट 20 किलोमीटर के बाद 6 रुपये से बढ़ाकर 12 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।