Get App

ओला कैब: सिलेक्ट मेंबरशिप पॉलिसी का एलान

ओला कैब ने ओला सिलेक्ट नाम की एक नई मेंबरशिप पॅालिसी का एलान किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 09, 2016 पर 3:16 PM
ओला कैब: सिलेक्ट मेंबरशिप पॉलिसी का एलान

सर्ज प्राइसिंग पर सख्ती होने के बाद ओला हरकत में आई है। कंपनी ने ओला सिलेक्ट नाम की एक नई मेंबरशिप पॅालिसी का एलान किया है जिसके तहत अगर आप ओला के मेंबर बनते हैं तो आपको सर्ज प्राइजिंग से घुटकारा मिल जाएगा। इसके अलावा मेंबर बनने पर आपको और भी कई सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, जैसे प्रायोरिटी कस्टमर सपोर्ट, कैब में फ्री वाई-फाई, एयरपोर्ट पर लाउंज में फ्री एक्सेस और ओला के इंवेंट्स में फ्री एंट्री। इतना ही नहीं एप के अपग्रेड होने पर भी आपको कोई पैसा नहीं देना होगा। इसके अलावा आपके ड्राइवर भी सबसे ज्यादा रेटिंग वाले होंगे। इस मेंबरशिप की शुरुआत 549 रुपये प्रति माह से की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें