टैक्सी एग्रिगेटर में अब तक सबसे ज्यादा मार्केट शेयर पाने वाली ओला ने आज एक ऑपरेटर ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप से ऑपरेटर्स अपने ओला गाड़ियों और ड्राइवर्स को आसानी से ट्रैक और मैनेज कर पाएंगे। कंपनी चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग ओला कैब चलाने के लिए प्रोत्साहित हो। ये ऐप 8-9 अलग भाषाओं में लॉन्च हुआ है। इस कॉन्सेप्ट से ओला अपने ड्राइवर्स की संख्या और मार्केट शेयर दोनें बढ़ाना चाहती है।