अब आप बाइक राइड के लिए भी ओला और उबर का सहारा ले सकते हैं। दोनों ने ही बंगलुरु में बाइक टैक्सी सेवा लॉन्च कर दी है। ओला ने बाइक टैक्सी और उबर ने उबर मोटो नाम से ये नई सेवा शुरू की है। ओला ने इसके लिए न्यूनतम किराया 30 रुपये रखा है। वहीं 2 रुपये प्रति किलोमीटर के रेट से ओला की बाइक सर्विस का लुत्फ ले सकते हैं। उबर ने इसके लिए बेस प्राइस 15 रुपये रखा है। ऐप के जरिए आप इन सेवाओं को हासिल कर सकते हैं।
