ओएनजीसीः मुनाफा 17.5% बढ़ा, बोनस शेयर को मंजूरी

ओएनजीसी के बोर्ड ने प्रत्येक 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है।

अपडेटेड Oct 27, 2016 पर 1:59 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 17.5 फीसदी बढ़कर 4975 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 4232 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में ओएनजीसी की आय 3.4 फीसदी बढ़कर 18395 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में ओएनजीसी की आय 17785 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में ओएनजीसी का एबिटडा 8430 करोड़ रुपये से बढ़कर 9100 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में ओएनजीसी का एबिटडा मार्जिन 49.4 फीसदी से मामूली बढ़कर 49.5 फीसदी रहा है। ओएनजीसी के बोर्ड ने प्रत्येक 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।