ओएनजीसी के शेयर में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी ने बोर्ड बैठक में बोनस पर विचार का एलान किया है जिसके बाद शेयर में खरीदारी दिखी। कंपनी के बोर्ड की बैठक 27 अक्टूबर को होने वाली है। इससे पहले कंपनी ने 2011 में एक शेयर पर एक बोनस शेयर दिया था।