कैबिनेट ने आज ओएनजीसी विदेश को रूसी कंपनी वैंकोर ऑइल फील्ड में अतिरिक्त 11 फीसदी हिस्सा 93 करोड़ डॉलर में खरीदने की मंजूरी दे दी है। कंपनी ने इस साल मई में वैंकोर का 15 फीसदी हिस्सा 1280 करोड़ डॉलर में खरीदा था। इस करार के बाद कंपनी का वैंकोर में कुल 26 फीसदी हिस्सा होगा और 2017 तक कंपनी 32 लाख टन तेल का उत्पादन कर सकेगी। ओएनजीसी विदेश और वैंकोर के इस करार से भारत की पब्लिक सेक्टर कंपनियों में विदेशी टेक्नोलॉजी की दस्तक होगी।
