भारत के लीडिंग मोबाइल मार्केटप्लेस जोपर ने एप्पल आईफोन 7 की ऑनलाइन प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। जोपर ने अपने ग्राहकों को डाउन पेमेंट, प्रोसेसिंग फीस और ब्याज से मुक्त ईएमआई का विकल्प भी दिया है। इतना ही नहीं जोपर ने प्री-बुकिंग कराने वालों को फ्री आईफोन 7 जीतने का मौका भी दिया है। गौरतलब है कि भारत में आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की बिक्री सात अक्टूबर को शुरू होगी और जोपर ने मोबाइल स्टोर की मदद से 8 अक्टूबर से पहले पहले प्री-बुकिंग वाले आईफोन डिलीवर करने का वादा भी किया है।