बेयर मॉन्सेंटो इंडिया में ओपन ऑफर के जरिए 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयर में अच्छी बढ़त देखी गई। बेयर करीब 45 लाख शेयर 2481 रुपये के भाव से खरीदेगी। इस पर कंपनी करीब 1100 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मॉन्सेंटो के साथ हुई ग्लोबल डील के चलते बेयर ये ओपन ऑफर ला रही है।
