घर बैठे मंगाएं दूध, अमूल लॉन्च करेगी ऐप

भारत की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी अमूल एक मोबाइल ऐप लॉन्च करने वाली है।

अपडेटेड Aug 01, 2016 पर 11:37 AM

रोज सुबह उठकर दूध लाने की दिक्कत से आपको जल्द ही छुटकारा मिल सकता है। भारत की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी अमूल एक मोबाइल ऐप लॉन्च करने वाली है जिसके इस्तेमाल से आप घर बैठे दूध ऑर्डर कर के मंगवा सकते हैं। कंपनी को उम्मीद है की इस कदम से सेल्स के अलावा ग्राहकों के साथ रिश्ते भी मजबूत होंगे।

फिलहाल अहमदाबाद में टेस्ट हो रही यह ऐप अगस्त तक ग्राहकों तक पहुंच सकती है। मदर डेयरी जैसी दूसरी डेयरी कंपनियां बिग बास्केट और ग्रोफर्स ऐप्स के जरिये काफी पहले से ग्राहकों तक पहुंच रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।