Get App

ओरिएंट ग्रीन पावर को 22.7 करोड़ रुपये का घाटा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में ओरिएंट ग्रीन पावर को 22.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2016 पर 2:32 PM
ओरिएंट ग्रीन पावर को 22.7 करोड़ रुपये का घाटा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में ओरिएंट ग्रीन पावर को 22.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में ओरिएंट ग्रीन पावर को 54 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में ओरिएंट ग्रीन पावर की आय 16.6 फीसदी बढ़कर 126.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में ओरिएंट ग्रीन पावर की आय 108.3 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में ओरिएंट ग्रीन पावर का एबिटडा 56.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 84 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में ओरिएंट ग्रीन पावर का एबिटडा मार्जिन 52.1 फीसदी से बढ़कर 66.5 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें