पैनासोनिक ने आज अपने टफबुक रेंज में एक नया प्रोडक्ट टफबुक सीएफ-20 भारत में शोकेस किया है। इसे टफबुक सीएफ-20 का नाम दिया गया है क्योंकि ये वॉटर और डस्ट प्रूफ है। इसके मॉनिटर को कीबोर्ड से पूरी तरह से अलग किया जा सकता है। कीबोर्ड से अलग करने के बाद मॉनिटर को 10 इंच के टैबलेट की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। सीएफ-20 में 8 जीबी रैम और 128 जीबी मेमोरी है। ये इंटेल कोर एम-5 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें विंडोज 10 प्रो ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इस टफबुक की कीमत 2.24 लाख रुपये है और ये अगस्त से भारत में मिलना शुरू होगा।