पार्ले-जी बिस्किट बनाने के लिए मशहूर एफएमसीजी कंपनी पार्ले अब लग्जरी चॉकलेट के मार्केट में एंट्री करने जा रही है। पार्ले ने लग्जरी चॉकलेट के लिए, फ्रिबर्ग नाम का एक नया ब्रांड लॉन्च किया है। इस ब्रांड के तहत बेल्जियम और स्विट्जरलैंड से इंपोर्टेड चॉकलेट के प्रोडक्ट बेचे जाएंगे। इस लॉन्च की बड़ी वजह त्योहारों में मिठाई की बजाय चॉकलेट का बढ़ता चलन है। चॉकलेट बार के अलावा फ्रिबर्ग में चॉकलेट वेफर भी मिलेंगे जो भारत में पहली बार होगा।
