पार्श्वनाथ बिल्डर्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ बिल्डर्स से फ्लैट खरीदारों को 4 हफ्तों के अंदर 12 करोड़ रुपये देने के निर्देश दिए हैं। 70 फ्लैट खरीदारों ने पार्श्वनाथ बिल्डर्स के खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट में शिकायत की थी। लेकिन कंज्यूमर कोर्ट के फैसले को भी पार्श्वनाथ ने चुनौती दी थी। पहले पार्श्वनाथ ने घर खरीदारों को पैसे देने से इनकार किया था। इस मामले पर 18 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी।
