PayPal Holdings Inc ने मंगलवार को कहा है कि वह अपनी लागत में कटौती करने के लिए अपने 7 फीसदी यानी करीब 2,000 कमर्चारियों की छंटनी करने की तैयारी में है। ये मंदी से मार से जूझ रही फिनटेक कंपनियों में छंटनी की सबसे ताजा घटना है। PayPal के मुख्य कार्यकारी (Chief Executive) डैन शुलमैन (Dan Schulman) ने अपने एक बयान में कहा, "हालांकि हमने अपने लागत ठांचे को सही आकार देने में पर्याप्त प्रगति की है, और हमने अपने संसाधनों को अपनी अहम रणनीतिक प्राथमिकताओं पर फोकस किया है फिर भी लागत घटाने के लिए अभी हमें तमाम काम करने होंगे।" दोपहर के कारोबार में पेमेंट फर्म PayPal के शेयर 2.4% की बढ़त पर कारोबार कर रहे थे।
