Get App

दिग्गज इनवेस्टर Bill Ackman ने कुछ और बैंकों के डूबने की आशंका जताई, जानिए उन्होंने क्या कहा

Pershing Square Capital Management के सीईओ Bill Ackman ने यह भी कहा है कि अमेरिकी सरकार को Silicon Valley Bank की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने इससे पहले कुछ बैकों को मिली अमेरिकी सरकार की मदद का भी हवाला दिया है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 13, 2023 पर 11:53 AM
दिग्गज इनवेस्टर Bill Ackman ने कुछ और बैंकों के डूबने की आशंका जताई, जानिए उन्होंने क्या कहा
अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने से फाइनेंशियल सिस्टम को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे 2008 जैसी फाइनेंशियल क्राइसिस की आशंका नहीं है।

Pershing Square Capital Management के सीईओ Bill Ackman ने एक बयान दिया है, जो डर पैदा करता है। यह बयान सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) के ध्वस्त हो जाने के बाद आया है। Ackman ने कुछ और बैंकों के डूबने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा है कि अमरिकी अथॉरिटीज के हस्तक्षेप के बावजूद कुछ और बैंकों के डूबने की आशंका है। हालांकि, अमेरिकी अथॉरिटीज सिलिकॉन वैली क्राइसिस के बाद बैंकिंग सिस्टम में इनवेस्टर्स का भरोसा बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। अमेरिकी रेगुलेटर्स ने 10 मार्च को SVB को बंद करने का ऐलान किया था।

अमेरिकी सरकार को मदद के लिए आगे आना चाहिए

Ackman ने सिलिकॉन वैली बैंक के लिए अमेरिकी सरकार की मदद की मांग की। इससे पहले उन्होंने कहा था कि सरकार को इकोनॉमिक क्राइसिस को बढ़ने से रोकने के लिए बैंक के डिपॉजिटर्स के हितों की सुरक्षा करनी चाहिए। उन्होंने इस बारे में एक ट्वीट किया है। इसमें कहा है, "यह बेलआउट नहीं था। GFC के समय सरकार बैंक्स में प्रेफर्ड स्टॉक्स के रूप में टैक्सपेयर्स के पैसे लगाए थे। बॉन्डहोल्डर्स को सुरक्षा दी गई। टैक्सपेयर्स के पैसे को रिस्क में डाल दिया गया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें