Get App

पेट्रोनेट एलएनजी का मुनाफा 81.7% बढ़ा

दूसरी तिमाही में पेट्रोनेट एलएनजी का मुनाफा 81.7 फीसदी बढ़कर 495.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2016 पर 7:02 PM
पेट्रोनेट एलएनजी का मुनाफा 81.7% बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में पेट्रोनेट एलएनजी का मुनाफा 81.7 फीसदी बढ़कर 495.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में पेट्रोनेट एलएनजी का मुनाफा 252.9 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में पेट्रोनेट एलएनजी की आय 12.3 फीसदी घटकर 6614.4 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में पेट्रोनेट एलएनजी की आय 7545 करोड़ रुपये रही थी। साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में पेट्रोनेट एलएनजी की अन्य आय 38.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 91.5 करोड़ रुपये रही है।

सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में पेट्रोनेट एलएनजी का एबिटडा 471.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 726.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में पेट्रोनेट एलएनजी का एबिटडा मार्जिन 6.2 फीसदी से बढ़कर 11 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें