Get App

पीएफसीः मुनाफा 8.6% बढ़ा, ब्याज आय 6.8% बढ़ी

सालाना आधार पर पहली तिमाही में पीएफसी का मुनाफा 1576 करोड़ रुपये से बढ़कर 1712 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2016 पर 4:16 PM
पीएफसीः मुनाफा 8.6% बढ़ा, ब्याज आय 6.8% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में पीएफसी का मुनाफा 8.6 फीसदी बढ़कर 1712 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में पीएफसी का मुनाफा 1576 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में पीएफसी की ब्याज आय 6.8 फीसदी बढ़कर 2639 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में पीएफसी की ब्याज आय 2470 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में पीएफसी का ग्रॉस एनपीए 7520 करोड़ रुपये से मामूली बढ़कर 7562 करोड़ रुपये रहा है। साल दर साल आधार पर पहली तिमाही में पीएफसी की रीस्ट्रक्चर्ड एसेट 201.3 करोड़ रुपये से घटकर 107.6 करोड़ रुपये रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें