पंजाब नेशनल बैंक ने 913 विलफुल डिफॉल्टर्स की सूची जारी की है। ये सूची मार्च 2016 के आखिरी तक पैसा ना चुकाने वालों की है। इन डिफॉल्टर्स के पास बैंक का 11 हजार 4 करोड़ रुपये का पैसा फंसा है।
पंजाब नेशनल बैंक ने 913 विलफुल डिफॉल्टर्स की सूची जारी की है। ये सूची मार्च 2016 के आखिरी तक पैसा ना चुकाने वालों की है। इन डिफॉल्टर्स के पास बैंक का 11 हजार 4 करोड़ रुपये का पैसा फंसा है।
विनसम डायमंड पर बैंक का 900 करोड़ रुपये बकाया है, वहीं फॉरेवर प्रीसियस ज्वेलरी एंड डायमंड पर 747 करोड़ रुपये की देनदारी बनती है। किंगफिशर एयरलाइंस पर बैंक का 597 करोड़ रुपये और जूम डेवलपर्स पर 410 करोड़ रुपये बकाया है।
इस सूची में एक को-ऑपरेटिव क्षेत्र की संस्था नेफेड भी शामिल है जिस पर बैंक का 224 करोड़ रुपये बकाया हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।