जेट एयरवेज को 397 करोड़ रुपये का मुनाफा

चौथी तिमाही में जेट एयरवेज को 397 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

अपडेटेड May 26, 2016 पर 6:32 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में जेट एयरवेज को 397 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में जेट एयरवेज को 1729 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में जेट एयरवेज की आय 3.6 फीसदी बढ़कर 5245.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में जेट एयरवेज की आय 5,064 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2016 के जनवरी-मार्च तिमाही में जेट एयरवेज का एबिटडा 815.9 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 के जनवरी-मार्च तिमाही में जेट एयरवेज के एबिटडा में 340 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जेट एयरवेज की अन्य आय 225 करोड़ रुपये से घटकर 206 करोड़ रुपये हो गई है।

    सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जेट एयरवेज का ईंधन खर्च 1334 करोड़ रुपये से घटकर 999 करोड़ रुपये हो गया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।