कॉफी डे को 12.3 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में कॉफी डे को 12.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

अपडेटेड May 20, 2016 पर 3:40 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में कॉफी डे को 12.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। जबकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कॉफी डे को 7.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में कॉफी डे की आय 11.4 फीसदी बढ़कर 432.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कॉफी डे की आय 388 करोड़ रुपये रही थी।
                              
    साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में कॉफी डे की अन्य आय 1.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 9.4 करोड़ रुपये हो गई है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में कॉफी डे का टैक्स क्रेडिट 4.1 करोड़ रुपये के खर्च के मुकाबले 6 करोड़ रुपये रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।