बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के साथ पबजी की वापसीः आसानी से करा सकते हैं प्री-रजिस्ट्रेशन

गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन कराने वाले यूजर्स को मिलेंगे स्पेशल रिवॉर्ड। लॉन्च होने के बाद ऑटोमैकिली इंस्टॉल की जा सकेगी गेम

अपडेटेड May 19, 2021 पर 8:16 AM

Battlegrounds Mobile India का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। पबजी (PUBG)मोबाइल इंडिया के इस विकल्प की घोषणा इस महीने की शुरुआत में हुई थी। कंपनी ने अभी तक बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के लॉन्च की तारीख नहीं बताई है। हालांकि, प्लेयर्स देश में गेम के लाइव होने पर स्पेशल रिवॉर्ड पाने के लिए प्री-रजिस्टर कर सकते हैं।

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के लिए ऐसे करा सकते हैं प्री-रजिस्ट्रेशन

गूगल प्ले स्टोर में गेम को सर्च करें। इसके बाद "प्री-रजिस्टर" पर टैप करें। देश में इसके लॉन्च होने के बाद आप इसे ऑटोमैटिकली भी इंस्टॉल कर सकते हैं।

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन कराने वाले यूजर्स को कुछ स्पेशल रिवॉर्ड दिए जाएंगे। कंपनी ने घोषणा की है कि इन रिवॉर्ड्स में रेकोन मास्क, रेकोन आउटफिट, सेलिब्रेशन एक्सपर्ट टाइटल और 300 AG शामिल होंगे।

ये रिवॉर्ड्स केवल देश के प्लेयर्स को ही दिए जाएंगे। ऐप के लॉन्च होने के बाद रिवॉर्ड को क्लेम किया जा सकेगा।

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के लॉन्च की तारीख की अभी कोई घोषणा नहीं की गई है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसे जून में लॉन्च किया जाएगा। गेम को डिवेलप करने वाली क्राफ्टन प्री-रजिस्ट्रेशन के बाद लॉन्च की घोषणा कर सकती है।


पबजी गेम पर पिछले वर्ष सरकार ने प्रतिबंध लगाया था। ऑनलाइन सुरक्षा के लिए जोखिम को देखते हुए चीन की बहुत सी अन्य ऐप पर भी रोक लगाई गई थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।