देश की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर पुनीत सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पुनीत ने एक साल पहले ही ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में सलाना 10 लाख डॉलर पर नौकरी की शुरुवात की थी। उन्होंने कंपनी के लिए मोबाइल एप में पींग और चैट करने का एप्लिकेशन जैसे कई तरह की नई सेवाएं शुरू की थी। इसके अलावा कंपनी की वेबसाइट फ्लिपकार्ट लाइफ को भी उन्होंने दोबारा लॉन्च किया था लेकिन सूत्रों की मानें तो ये सेवाएं कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं थी। वही कंपनी का कहना है कि वो प्रोडक्ट हेड के पद पर फिट नहीं बैठ रहे थे और पिछले कुछ महीनों से उनके लिए कंपनी में और कोई काम नहीं मिल रहा था। देखा जाए तो पिछले कुछ वक्त में फ्लिपकार्ट से कई दिग्गजों ने इस्तीफा दिया है।